देहरादूनApproval :- मुख्यमंत्री धामी ने दो शहीद सैनिकों के आश्रितों को नौकरी दिए जाने का अनुमोदन प्रदान किया Panchur Varta11 September 202501 min देहरादून 11 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री धामी ने दो शहीद सैनिकों के आश्रितों को सरकारी सेवा प्रदान किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया। मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन प्रदान किए जाने के फलस्वरूप शहीद जगेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी किरन को समूह ग के पद पर जिलाधिकारी कार्यालय, टिहरी में और शहीद आदर्श नेगी के भाई श्री अभिषेक नेगी को समूह ग के पद पर अधीक्षण अभियन्ता, आठवां वृत्त, लोक निर्माण विभाग, नई टिहरी के कार्यालय में सेवायोजित किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा भारतीय सेना व अर्द्धसैनिक बलों के उत्तराखण्ड के स्थायी निवासी, शहीद सैनिकों के आश्रितों को राज्याधीन सेवाओं में अनुकंपा के आधार पर सेवायोजित करने के लिए नियमावली निर्धारित है। इस नियमावली के तहत टिहरी गढवाल जिले में शहीद सैनिकों के उक्त दो आश्रितों को सेवायोजित किए जाने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है। ये भी पढ़ें: Mapping :- 2003 की मतदाता सूची से की जाएगी वर्तमान मतदाता सूची की मैपिंग-पुरुषोत्तम Post navigation Previous: Forehead :- वन मंत्री सुबोध उनियाल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था Next: Style :-पिस्तौल से केक काटने के अंदाज ने पहुंचाया सलाखों के पीछे Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Campaign :- एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों के खिलाफ सख्त अभियान Panchur Varta5 December 20255 December 2025 0
Mapping :- 2003 की मतदाता सूची से की जाएगी वर्तमान मतदाता सूची की मैपिंग-पुरुषोत्तम Panchur Varta4 December 20254 December 2025 0
Happiness :- डीएम ने बढ़ती ठंड में निकेतन में बांटे स्वेटर-टोपी, बच्चों के चेहरे पर आई खुशी Panchur Varta3 December 20253 December 2025 0