Headlines

Approval :- मुख्यमंत्री धामी ने दो शहीद सैनिकों के आश्रितों को नौकरी दिए जाने का अनुमोदन प्रदान किया

देहरादून  11 सितम्बर 2025।

मुख्यमंत्री धामी ने दो शहीद सैनिकों के आश्रितों को सरकारी सेवा प्रदान किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया।

मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन प्रदान किए जाने के फलस्वरूप शहीद जगेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी किरन को समूह ग के पद पर जिलाधिकारी कार्यालय,

टिहरी में और शहीद आदर्श नेगी के भाई श्री अभिषेक नेगी को समूह ग के पद पर अधीक्षण अभियन्ता, आठवां वृत्त, लोक निर्माण विभाग,

नई टिहरी के कार्यालय में सेवायोजित किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा भारतीय सेना व अर्द्धसैनिक बलों के उत्तराखण्ड के स्थायी निवासी,

शहीद सैनिकों के आश्रितों को राज्याधीन सेवाओं में अनुकंपा के आधार पर सेवायोजित करने के लिए नियमावली निर्धारित है।

इस नियमावली के तहत टिहरी गढवाल जिले में शहीद सैनिकों के उक्त दो आश्रितों को सेवायोजित किए जाने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है।

ये भी पढ़ें:   Mandatory:- सुरक्षा सर्वोपरि, हर विद्युत कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य- एमडी ध्यानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *