Skip to content
देहरादून 10 सितम्बर 2025।
सोशल मीडिया फीवर, आज के दौर में सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में युवक और युवतियां एक से एक अनोखे कारनामें कर रहे।
ऐसे ही एक युवक ने पिस्तौल से बर्थडे केक काटते हुए अपना वीडियो पोस्ट किया,वीडियो पोस्ट होने के बाद इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए।
एसएसपी देहरादून ने वीडियो में देख रहे युवकों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
वायरल वीडियो की जांच में यह वीडियो हर्रावाला क्षेत्र का होना प्रकाश में आया, जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे।
तीनों युवकों की पहचान करते हुए अभिषेक पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी रेलवे कॉलोनी, हर्रावाला, उम्र 18 वर्ष,
अमित कुमार पुत्र सिकंदर महतो निवासी मियां वाला चौक, हर्रावाला, थाना डोईवाला, उम्र 18 वर्ष।
कार्तिक जोशी पुत्र राकेश चंद्र जोशी निवासी मियां वाला थाना डोईवाला उम्र 28 वर्ष को हिरासत में लिया गया,
जिनके पास से वीडियो में दिख रही नकली पिस्तौल को बरामद किया गया, जो असल में एक लाइटर पिस्टल था, जो अभियुक्तों द्वारा बाजार से खरीदी गई था।
सोमवार को उनमें से एक युवक अभिषेक का बर्थडे था तथा फेसबुक पर टीआरपी बढ़ाने के चक्कर में इन लड़कों ने नकली पिस्टल लाइटर,
जो की पिस्टल नुमा थी, से केक को काटा गया था। पुलिस द्वारा उक्त तीनों युवकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गयी।
आखिर क्यों नकली पिस्तौल से केक कटना अपराध हो गया!