Headlines

Charge :- उत्तराखंड कांग्रेस की नई प्रदेश कोषाध्यक्ष बनीं गोदावरी थापली, देहरादून में संभाला पदभार

देहरादून 02 सितंबर 2026।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

पदभार ग्रहण करने के बाद गोदावरी थापली ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,

संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस संगठन को वित्तीय और प्रशासनिक रूप से अधिक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने,

कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को और तेज करने के लिए कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ कार्य करेगी।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गोदावरी थापली को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए,

कहा कि उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली का लाभ प्रदेश कांग्रेस को मिलेगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी का संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत होगा।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   Discussion:- सीएम धामी से मिले योगगुरु बाबा रामदेव, योग-आयुर्वेद और उत्तराखंड के विकास पर हुई चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *