Headlines

Cold Wave:- मुख्यमंत्री ने शीतलहरी से बचाव को अलाव व कम्बल वितरण स्वीकृत किया फंड

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीतलहरी के बचाव हेतु अलाव जलाये जाने व कम्बल वितरण के लिए भारत सरकार तथा राज्य सरकार के नियमों/निर्देशों के आलोक में विगत वर्षों की भांति,

इस वित्तीय वर्ष में भी प्रदेश के समस्त जनपदों में से 12 जनपदों को ₹ दस लाख प्रति जनपद तथा पौड़ी गढ़वाल को ₹15.00 लाख इस प्रकार कुल धनराशि ₹135.00 लाख (₹ एक करोड़ पैंतीस लाख मात्र) की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अस्कोट का नाम शहीद नायक सैनिक खुशाल सिंह अधिकारी (सेना मेडल) के नाम पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

ये भी पढ़ें:   Disaster Management:-सीएम धामी ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *