Headlines

Discussion:- सीडीएस अनिल चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

देहरादून -चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने आज विधानसभा  मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और सीडीएस ने सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं सेना द्वारा राज्य में आयोजित किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सैन्यभूमि है राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को रक्षा क्षेत्र में अधिक अवसर देने और राज्य की सुरक्षा व विकास को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इसके बाद, सीडीएस अनिल चौहान ने स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और राज्य में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का समाधान करने पर चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें:   Homage :- सीएम धामी ने सेनि ब्रिगेडियर जोशी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

सीडीएस अनिल चौहान की यह मुलाकातें उत्तराखंड राज्य के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि यह राज्य सुरक्षा और विकास के मामले में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रखता है।

सीडीएस अनिल चौहान का जन्म 18 मई 1961 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ था। उन्होंने अपने सैन्य करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

और उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है ।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Memberlist layouts for UserPro MemberPress Active Campaign MemberPress Amazon Web Services (AWS) MemberPress AWeber MemberPress BuddyPress MemberPress Campaign Monitor MemberPress Constant Contact MemberPress Corporate Accounts Addon MemberPress Courses MemberPress Developer Tools