Headlines

Rescue:- सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी पर बोल्डर गिरने से चालक की मौत

पिथौरागढ़ – थाना अस्कोट के माध्यम से एस डी आर एफ टीम को सूचना मिली कि बसतड़ी रोड में पष्मा नामक स्थान पर एक जेसीबी के ऊपर मलवा गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर पोस्ट अस्कोट से एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक सुंदर सिंह बोरा के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एस डी आर एफ टीम ने  घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि पष्मा नामक स्थान पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान अचानक पहाड़ी से विशाल बोल्डर गिर गये,

जिससे जेसीबी मशीन उसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में जेसीबी में सवार व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

ये भी पढ़ें:   Search 🔍:- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल दुर्घटना लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी

एस डी आर एफ टीम ने उपकरणों की सहायता से सावधानीपूर्वक जेसीबी मशीन को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद  कमलेश पुत्र हीरामणि,उम्र 25 वर्ष, निवासी नंदप्रयाग चमोली के शव को बाहर निकाला तथा आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *