Headlines

Discussion – मंत्री आर्या ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय वृद्धि की मांग का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा

देहरादून – महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं उनके संगठनों की मांगों/समस्याओं तथा विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई।

मंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगों पर बिन्दुवार चर्चा की गई, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यक़ित्रयों द्वारा मानदेय वृद्धि की मांग पर मंत्री ने कहा कि उक्त के सम्बन्ध में भारत सरकार को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।

तथा भारत सरकार के निर्णय के अनुसार ही उक्त पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने आंगनबाड़ी से सुपरवाईजर पर प्रतिवर्ष भर्ती प्रक्रिया को गतिमान रखने हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

ये भी पढ़ें:   Worship  :- टपकेश्वर महादेव मंदिर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ पूजा अर्चना करते कैबिनेट मंत्री जोशी

उन्होंने यह भी बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रूप में सहायिकाओं को वरीयता देने सम्बन्धी शासनादेश पूर्व में जारी किया जा चुका है।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री बहनों द्वारा प्रायः यह शिकायत आती रहती हैं कि उन्हें अन्य विभागों जैसे पंचायतीराज विभाग, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बीएलओ तथा जनगणना जैसे कार्यों के लिए अधिकारियों द्वारा निर्देश दिये जाते हैं।

जिस कारण उनके स्वयं के विभागीय कार्य प्रभावित होते हैं, इस सम्बन्ध में मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्बन्धित विभाग महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना सुनिश्चित करें।

तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग आंगनबाड़ी बहनों को यात्रा भत्ता, रहने तथा भोजन की व्यवस्था के समुचित परीक्षण के बाद ही सम्बन्धित विभाग को उक्त के सम्बन्ध में अनुमति प्रदान करें।

ये भी पढ़ें:   Relief:- डिजिटल व्यवस्था से घर बैठे मिल रही सुविधा,पेंशनरों को बड़ी राहत

मंत्री ने आंगनबाड़ी बहनों के फोन रिचार्ज के लम्बित भुगतान को शीघ्र करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कल्याण कोष के अन्तर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का अंशदान 100 रू0 तथा विभाग द्वारा भी 100 रू0 का अंशदान दिया जाता है।

जिस पर सन् 2026 से सेवानिवृत हो रही बहनों को इसका लाभ मिलेगा तथा आने वाले समय में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की पेंशन स्कीम पर भी आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

मंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के समय पर मानदेय नहीं आने की शिकायत के सम्बन्ध में कहा कि विभाग द्वारा माह अप्रैल 2025 तक का राज्यांश का भुगतान किया जा चुका है जबकि केन्द्र से बजट प्राप्त होने के पश्चात केन्द्रांश का भुगतान भी विभाग द्वारा शीघ्र कर दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें:   Paying Tribute :- राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीन ने भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व बी सी खण्डूड़ी को श्रद्धासुमन अर्पित की

मंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सेवानिवृति की तिथि को अनिवार्य रूप से कल्याण कोष की धनराशि का एकमुश्त भुगतान के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए।

कहा कि सेवानिवृत होने वाली बहनों का डाटा एक माह पूर्व ही तैयार कर लिया जाय तथा उन्हेें सेवानिवृति की तिथि को अनिवार्य रूप से एकमुश्त भुगतान करना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर निदेशक, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास प्रशान्त आर्या तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *