Headlines

Harela :- नगर निगम देहरादून ने हरित पखवाड़े का किया शुभारंभ

देहरादून 16 जुलाई 2025। हरेला पर्व के अवसर पर नगर निगम देहरादून ने हरित पखवाड़े का शुभारंभ करते हुए आई टी पार्क और नालापानी रोड़ पर वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर सौरभ थपलियाल रहे तथा नगर आयुक्त नमामि बंसल सहित वार्ड 60 के पार्षद अभिषेक पंत एवं निगम के विभिन्न अधिकारी , कर्मचारी मौजूद रहे ।

मौके पर 5000 से अधिक वृक्ष लगाए गए जिनमें , आमला, जामुन , कचनार , बांस के पौधे शामिल है ।

कार्यक्रम में स्थानीय जनता ने भर चढ़ कर सहयोग किया तथा स्थानीय महिलाओं के स्वयं सहायता समूह को लगाए गए पौधों के अनुरक्षण की जिम्मेदारी दी गई।

तथा मौके पर तार बाड़ करने के निर्देश नगर आयुक्त ने दिए हरित पखवाड़े के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं पर्यावरण के विषय पर 31st जुलाई तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   Green Signal:-मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *