Headlines

Encroachment :- नगर निगम ने सड़कों व फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया

 देहरादून 13 जनवरी 2026।

नगर निगम देहरादून द्वारा बंगाली कोठी से दून विश्वविद्यालय चौक तक अतिक्रमण मुक्त अभियान संचालित किया गया।

उक्त अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक मार्गों एवं फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों से ₹9,000 का अर्थदंड वसूल किया गया।

इस अवसर पर नगर निगम द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि अभियान का उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना, यातायात व्यवस्था को सुचारु करना एवं आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा प्रदान करना है। नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी तथा चेतावनी दी कि आगे भी इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

नगर निगम देहरादून ने आम जनता से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

ये भी पढ़ें:   Last Chance:-देहरादून में 1.59 लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं ने अब तक नहीं कराई ई-केवाईसी, 23 अगस्त अंतिम मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *