Headlines

Over Loading:- ओवर लोडिंग में 34 डम्पर और एलपी ट्रक तथा 2 यूटिलिटी को किया सीज

देहरादून – एसएसपी देहरादून ने  सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी अकुंश लगाने को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

सोमवार की रात में दून पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में  चैकिंग अभियान चलाते हुए ओवर लोडिंग तथा ड्रिंक एंड ड्राइव के विरूद्व कार्यवाही की गई, इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ओवर लोडिंग कर रहे 34 डम्परों/ एल०पी० ट्रक तथा 02 यूटिलिट को सीज किया गया,

साथ ही 07 डम्परों के न्यायालय के चालान किये गये। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 16 वाहन चालको को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा सम्बन्धित वाहनों को सीज किया गया।

ये भी पढ़ें:   Floral Tribute :- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल के नेतृत्व में स्व राजीव गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *