Headlines

Patient Injured:- पेनेशिया अस्पताल में लग आग 12 मरीज़ घायल

देहरादून 20 मई 2026।

जहां देश में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

वहीं जैसे ही सूर्योदय होता है पारा बढ़ता चला जाता है और गर्मी का असर भी बढ़ता जाता है।

ऐसे ही आज सुबह विधानसभा के करीब पेनेशिया अस्पताल में आग लग गई।

अस्पताल कर्मचारियों के अनुसार एयर कंडीशन में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग थी।

आग लगने के बाद वार्ड से अस्पताल कर्मचारियों ने 11  से 12 मरीजों को कैलाश अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है ।

अस्पताल के द्वारा पुलिस को 9:30 बजे के करीब सूचना दी गई की अस्पताल में आग लग गई है।

यह सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग अस्पताल पहुंचा और आग बुझाने की प्रक्रिया को शुरू करते हुए।

दमकल कर्मचारियों ने अस्पताल की पहली मंजिल में मरीजों के वार्ड पर लगी आग को बुझाते हुए आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार अस्पताल से 11 से 12 मरीजों को कैलाश अस्पताल में रेफर किया गया है।

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप के अनुसार पुलिस को 9:30 बजे सूचना मिली थी की अस्पताल की पहली मंजिल में आग लग गई है।

जिस पर दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया।

जून के व्यस्त मार्ग पर ट्रैफिक के बीच में पुलिस ने बड़ी मशक्कत के साथ घायल मरीजों को कैलाश अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की,

अभी किसी के हताहत होने की कोई जानकारी पुलिस ने नहीं दी है।

वहीं अस्पताल के कुछ कर्मचारी भी घायल हुए हैं ‌जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर उनकी मर्म पट्टी की गई।

ये भी पढ़ें:   Thanks:- हरिद्वार को मिली तीन महत्वपूर्ण रेल सेवाओं की सौगात, सीएम धामी ने जताया आभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *