देहरादूनReview Meeting:- समाज कल्याण मंत्री ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक ली Panchur Varta27 March 202627 March 202601 min देहरादून 27 मार्च 2026। समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने आज विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि समाज कल्याण विभाग आमजन मानस से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण विभाग है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की प्रगति जुड़ी हुई है। इसी को देखते हुए अधिकारियों को विभाग से जुड़ी हुई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिये। समाज कल्याण मंत्री ने सिलसिलेवार विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सपनों के उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाने के संकल्प को सिद्ध करने के लिए पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अध्यक्षता में समाज कल्याण से जुड़े हुए समस्त विभागों की संयुक्त बैठक आहूत की जायेगी। इस अवसर पर अपर सचिव समाज कल्याण प्रकाश चन्द्र, निदेशक जनजाति कल्याण संजय टोलिया तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। ये भी पढ़ें: Jam-Free Transport:-देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क Post navigation Previous: Meeting :- दिल्ली में सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाक़ात Next: Insistence:- राजनैतिक दलों से शत प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्त करने का आग्रह – जोगदंडे Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Insistence:- राजनैतिक दलों से शत प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्त करने का आग्रह – जोगदंडे Panchur Varta27 March 202627 March 2026 0
Jam-Free Transport:-देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क Panchur Varta27 March 202627 March 2026 0
Sign :- उत्तराखंड के निर्माण श्रमिकों के लिए बड़ी पहल हुआ एमओयू साइन Panchur Varta26 March 202626 March 2026 0
Inauguration :- मुख्यमंत्री ने किया देहरादून – पिथौरागढ़ 42 सीटर विमान सेवा का शुभारंभ Panchur Varta26 March 202626 March 2026 0