देहरादूनReview Meeting:- समाज कल्याण मंत्री ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक ली Panchur Varta27 March 202627 March 202601 min देहरादून 27 मार्च 2026। समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने आज विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि समाज कल्याण विभाग आमजन मानस से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण विभाग है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की प्रगति जुड़ी हुई है। इसी को देखते हुए अधिकारियों को विभाग से जुड़ी हुई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिये। समाज कल्याण मंत्री ने सिलसिलेवार विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सपनों के उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाने के संकल्प को सिद्ध करने के लिए पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अध्यक्षता में समाज कल्याण से जुड़े हुए समस्त विभागों की संयुक्त बैठक आहूत की जायेगी। इस अवसर पर अपर सचिव समाज कल्याण प्रकाश चन्द्र, निदेशक जनजाति कल्याण संजय टोलिया तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। ये भी पढ़ें: Emotional Remembrance:- महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण Post navigation Previous: Meeting :- दिल्ली में सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाक़ात Next: Insistence:- राजनैतिक दलों से शत प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्त करने का आग्रह – जोगदंडे Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
National Service:- महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, समिति पदाधिकारियों ने दिलाई स्वच्छता व राष्ट्रसेवा की प्रेरणा Panchur Varta2 October 20262 October 2026 0
Emotional Remembrance:- महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण Panchur Varta2 October 20262 October 2026 0
Announcement:- वन्य जीव संघर्ष के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले कुल 18 लोगों को 51,000 ₹ की धनराशि देने की घोषणा Panchur Varta1 October 20261 October 2026 0
Senior Citizens Day:- मुख्यमंत्री ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग Panchur Varta1 October 2026 0