Headlines

Accident:-सेल्स टैक्स विभाग की चेकिंग में हुआ सड़क हादसा एक की मौत तीन घायल

देहरादून – देहरादून में हुआ एक और भीषण सड़क हादसा,यहां छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं और पलट गईं। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं

जानकारी के अनुसार आशा रोड़ी चेक पोस्ट पर सेल्स टैक्स विभाग अपनी रूटीन चेकिंग कर रहा था, चेकिंग के दौरान सेल्स टैक्स कर्मियों व  पीआरडी जवान ने एक यूटिलिटी को रुकने का इशारा किया,

इशारा देख यूटिलिटी के ड्राइवर ने ब्रेक लगाये, जिसके बाद  पीछे आ रहे एक से 2 वाहन आपस मे टकरा गए। इतने में इन सभी के पीछे से आ रहे एक बड़े कंटेनर ट्रक ने सभी को रौंद दिया।

ये भी पढ़ें:   Tiranga Yatra:- मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का किया आवाह्न

जिसमें यूटिलिटी ड्राइवर की मौके पर ही मृत्यु हो गयी व 2 सेल्स टैक्स कर्मी व एक पीआरडी जवान व एक अन्य काफी गंभीर रूप से चोटिल हुए।

जिन्हें इलाज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेल्स टैक्स कर्मियों ने अचानक सड़क पर आकर गाड़ियां रोकने की कोशिश करी थी, जिसके कारण से यह बड़ा सड़क हादसा  हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *