देहरादूनUnique exhibition:-दिव्य कला मेला में अंतरराज्यीय प्रतिभा दिव्यांग कलाकारों की अनोखी प्रदर्शनी Panchur Varta20 February 202620 February 202601 mins देहरादून 20 फरवरी 2026। देहरादून में भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल हैंडीकैप्ड फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तत्वाधान में दिव्य कला मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 21 फरवरी, 2026 से शुरू होकर 1 मार्च, 2026 तक रेंजर ग्राउंड, देहरादून में आयोजित होगा। प्रदेश में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले इस मेले का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सीधे बाजार और रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। इस अवसर पर 13 जनपदों के दिव्यांगजन भाग लेंगे और वे अपने उत्पादों और कौशल का प्रदर्शन विभिन्न स्टालों के माध्यम से करेंगे। इसके अलावा, अन्य राज्यों से आने वाले दिव्यांग कलाकार और कारीगर भी अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी, अभिनव शाह ने बताया कि मेले में केवल उत्पादों की प्रदर्शनी ही नहीं होगी, बल्कि दिव्यांगजनों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मेले में देहरादून के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे, जिससे उन्हें दिव्यांगजनों द्वारा बनाए गए उत्पादों और उनके कौशल का प्रत्यक्ष अनुभव लेने का अवसर मिलेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह मेला समाज में दिव्यांगजनों की क्षमताओं और योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण कार्य करेगा। इसके माध्यम से न केवल रोजगार और आर्थिक अवसर प्रदान होंगे, बल्कि समाज में समावेशिता और समान अवसरों के प्रति भी संवेदनशीलता बढ़ेगी। ये भी पढ़ें: Oppose:- शराब की दुकान की शिफ्टिंग पर शास्त्री नगर में विरोध, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी Post navigation Previous: Proceeding :- चिन्यालीसौड़ सड़क मार्ग की मरम्मतीकरण लोनिवि एक हफ्ते में करे कार्यवाही – मुख्यमंत्रीNext: Water Testing💦 :-निर्माण से पहले इंजीनियर से पानी की टेस्टिंग करवाकर शुरू से रोकथाम करें Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Oppose:- शराब की दुकान की शिफ्टिंग पर शास्त्री नगर में विरोध, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी Panchur Varta9 October 20269 October 2026 0
Traffic Jam :- जोगीवाला के पास नर्सरी में सामान लेकर पहुंचे ट्रक का टायर नाली में धंसा, जोगीवाला से ISBT रोड तक लगा लंबा जाम Panchur Varta9 October 20269 October 2026 0
Collaboration :- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों के प्रतिनिधियों से मांगा सहयोग Panchur Varta8 October 20268 October 2026 0
Green Signal :- आर्मी सर्विस कोर व्हाइट वॉटर राफ्टिंग एक्सपीडिशन 2026 को देहरादून से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया Panchur Varta6 October 2026 0