देहरादून 27 जून 2026।
केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के गौरवशाली 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जनपदों व विकासखंडों में आगामी 29 जून से ‘सहकारिता सप्ताह-2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
‘सहकार से समृद्धि, देवभूमि की प्रगति’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को सहकारिता के प्रति जागरूक किया जायेगा।
सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली।
