Headlines

Death :- सतपुली में गाड़ी खाई में गिरी चालक की मौत

पौड़ी गढ़वाल 10 मार्च 2026। थाना सतपुली ने एसडीआरएफ पोस्ट सतपुली को सूचना दी कि सतपुली मार्केट से ऊपर एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। यह सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने…

Read Full News

Anemia :- एनीमिया रोकथाम एवं पोषण सुदृढ़ीकरण अभियान का विधिवत शुभारम्भ

 देहरादून 10 मार्च 2026।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा द्वारा जनपद में सघन एनीमिया रोकथाम एवं पोषण सुदृढ़ीकरण अभियान का विधिवत शुभारम्भ किया गया। यह अभियान 07 मार्च से 07 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जनपद के अंतर्गत चिन्हित रक्त अल्पता वाले मरीज, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली…

Read Full News

Honored :-  मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने महिला स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया सम्मानित

देहरादून 10 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पी.सी. पीएनडीटी प्रकोष्ट द्वारा विभाग की महिला कर्मचारियों हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक चिकित्सा इकाईयों के अधीन कार्यरत ऐसी ए.एन.एम., हेल्थ विजिटर एवं सी.एच.ओ. को सम्मानित किया गया, जिनके कार्यक्षेत्र के अंतर्गत लिंगानुपात…

Read Full News

Election Budget :- विकास विरोधी व मंहगाई के साथ बेरोजगारी बढ़ाने वाला चुनावी बजट- गोदियाल

देहरादून 10 मार्च 2026। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उत्तराखण्ड सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तुत बजट को दिशाहीन, प्रतिगामी, विकास विरोधी तथा मंहगाई व बेरोजगारी बढ़ाने वाला चुनावी बजट बताया है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने धामी सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त…

Read Full News

Arrested:- गैर इरादतन हत्या में वांछित चार अभियुक्तों को  पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून 10 मार्च 2026। सतीश पुत्र रामपाल निवासी गांधी ग्राम ने थाना बसंत विहार पर प्रार्थना पत्र दिया की 05 मार्च रात में उनके पड़ोस में रहने वाले, अतुल तथा उसके अन्य साथी गुलशन, रोहन, अंकित, अनुज, आदि द्वारा उनके घर के अंदर वादी व अन्य लोगो के साथ मारपीट की गई, जिसमें उनके पड़ोसी…

Read Full News

Justice :- पत्नी से प्रताड़ित पुरुषों ने आयोग से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मदद की गुहार लगाई

देहरादून 09 मार्च 2026।  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर महिला सशक्तिकरण के संकल्प को धरातल पर उतारने हेतु राष्ट्रीय महिला आयोग के अभियान ‘महिला आयोग आपके द्वार’ के अंतर्गत आज उत्तराखंड में इस विशेष मुहिम की शुरुआत राजधानी से की गई। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत देहरादून जनपद के जिलाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित कोषागार…

Read Full News

Budget:- संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27

गैरसैंण 9 मार्च 2026। उत्तराखंड में वित्तीय अनुशासन और विकास के संतुलन को मजबूत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2026–27 का बजट प्रस्तुत किया। लगभग ₹1,11,703.21 करोड़ के इस बजट में जहां विकास की गति को बढ़ाने पर जोर है, वहीं मजबूत राजकोषीय प्रबंधन की झलक भी स्पष्ट दिखाई देती है। वर्ष…

Read Full News

Budget presented:- सीएम धामी ने गैरसैंण विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया

गैरसैंण 9 मार्च 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गैरसैंण विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि यह जन-जन का बजट है, जो प्रदेश के चहुंमुखी विकास को नई गति देते हुए आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त प्रदेश निर्माण के हमारे संकल्प को साकार करने का मार्ग…

Read Full News

Overturn:- मार्बल्स से भरा ट्रक हाईवे पर अनियत्रित होकर पलट

देहरादून 09 मार्च 2026। सहारनपुर की ओर से आ रहा मार्बल्स से भरा ट्रक मोहब्बेवाला के पास मुख्य हाईवे पर अनियत्रित होकर पलट गया, ट्रक के पलटने से उक्त मार्ग पर देहरादून से सहारनपुर की ओर तथा सहारनपुर से देहरादून की ओर आने वाला यातायात बाधित हो गया है, जिससे उक्त मार्ग व आस पास…

Read Full News

Protest:- महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हे पर लकड़ी जलाकर रोटी और सब्जी बनाकर प्रदर्शन किया

देहरादून 9 मार्च 2026। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा के आह्वान पर देशभर में रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों के खिलाफ महिला कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में देहरादून में महिला…

Read Full News