रेस्क्यूDeath :- सतपुली में गाड़ी खाई में गिरी चालक की मौत Panchur Varta10 March 202610 March 202601 min पौड़ी गढ़वाल 10 मार्च 2026। थाना सतपुली ने एसडीआरएफ पोस्ट सतपुली को सूचना दी कि सतपुली मार्केट से ऊपर एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। यह सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। वाहन में एक व्यक्ति सवार था, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत कठिन परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए। मृतक के शव को गहरी खाई से बाहर निकाला गया तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक की पहचान हरिओम पुत्र जगदीश, निवासी पिलखुवा, जनपद हापुड़ (उत्तर प्रदेश), उम्र लगभग 42 वर्ष के रूप में हुई है। ये भी पढ़ें: Life Save 🧬:-कांगड़ा घाट पर तैनात एसडीआरएफ टीम ने अलग-अलग घटनाओं में तीन कांवड़ यात्रियों की जान बचाई Post navigation Previous: Anemia :- एनीमिया रोकथाम एवं पोषण सुदृढ़ीकरण अभियान का विधिवत शुभारम्भNext: March:- तिब्बती लोग तिब्बती राष्ट्रीय विद्रोह दिवस पर निकाला मार्च Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Life Save 🧬:-कांगड़ा घाट पर तैनात एसडीआरएफ टीम ने अलग-अलग घटनाओं में तीन कांवड़ यात्रियों की जान बचाई Panchur Varta4 August 20264 August 2026 0
Closed Routes:-जेसीबी का इंतज़ार नहीं, कुल्हाड़ी उठाकर खुद मैदान में उतरे इंस्पेक्टर गैरसैंण, एक घंटे में खुलवाया बंद मार्ग Panchur Varta2 August 20262 August 2026 0
Help:- पैदल मार्ग पर घायल श्रद्धालु को पुलिस टीम ने स्ट्रेचर से मुख्य सड़क तक पहुंचाकर दिलाई चिकित्सा सहायता Panchur Varta2 August 20262 August 2026 0