Skip to content
पिथौरागढ़ 16 मार्च 2026।
जिला नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी कि बंगापानी क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
इस सूचना पर पोस्ट अस्कोट से उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।
घटनास्थल पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने दो घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा दिया था।
एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार से दो मृतकों के शव निकालकर मुख्य सड़क तक पहुँचाया गया,
जहां से इन्हें जिला पुलिस को सुपर्द किया गया।कार में कुल चार लोग सवार थे।
मृतकों में मुनस्यारी निवासी लक्ष्मण सिंह नेगी पुत्र राम सिंह नेगी व अंकित पांडेय और आयुष पंत के रूप में हुई हैं।
वहीं इस हादसे में चौथे घायल युवक देवेंद्र भट्ट को अस्पताल पहुंचाया गया।