Headlines

QRT Team:- डीएम की क्यूआरटी की कार्रवाई, 32 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

 देहरादून 19 मार्च 2026।

देहरादून में जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर एलपीजी गैस की कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने सख्त कार्रवाई करते हुए 32 घरेलू सिलेंडर जब्त किए है।

तहसील सदर क्षेत्र से 22 और विकासनगर में होटल-ढाबों व अन्य प्रतिष्ठानों से 10 सिलेंडर बरामद हुए है। जिनका अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था।

प्रशासन ने 16 गैस एजेंसियों का भी औचक निरीक्षण कर वितरण व्यवस्था और ओटीपी सिस्टम की जांच की।

डीएम ने चेतावनी दी है कि गैस की कालाबाजारी और दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:   Senior Citizens Day:- मुख्यमंत्री ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *