Headlines

Accident :-  टिहरी में स्कूटी खाई में गिरी युवक की मौत

टिहरी 19 नवंबर 2025।

थाना नरेंद्रनगर से एस डी आर एफ टीम को सूचना मिली की दुवाधार नामक स्थान के पास एक स्कूटी गहरी खाई में गिर गई है।

यह सूचना प्राप्त होने पर सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में एस डी आर एफ  टीम पोस्ट ढाल वाला से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस द्वारा बताया गया कि यह व्यक्ति रात में लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया था, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गयी है।

एस डी आर एफ टीम एवं फायर सर्विस टीम द्वारा मृतक हरेंद्र सिंह पुंडीर पुत्र शूरवीर सिंह पुंडीर उम्र: 34 वर्ष,

निवासी ग्राम सोनी, हिंडोलाखाल, टिहरी के शव को गहरी खाई से कड़ी मेहनत के बाद बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *