Headlines

Closed Routes:-जेसीबी का इंतज़ार नहीं, कुल्हाड़ी उठाकर खुद मैदान में उतरे इंस्पेक्टर गैरसैंण, एक घंटे में खुलवाया बंद मार्ग

 गैरसैंण 02 जुलाई 2026।

पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गैरसैंण–फरकंडे सड़क मार्ग पर कई बड़े पेड़ गिर जाने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था।

मार्ग बंद होने के कारण दोनों ओर अनेक वाहन एवं व्यक्ति फंस गए थे और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक गैरसैंण मनोज सिरौला तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

उस समय जेसीबी मशीन दूसरे मार्ग को खोलने के कार्य में लगी हुई थी, जिससे मौके पर तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक मनोज सिरौला ने बिना समय गंवाए थाना गैरसैंण से कुल्हाड़ी मंगवाई,

और स्थानीय लोगों के सहयोग से सड़क पर गिरे तीनों विशाल पेड़ों को काटने का कार्य शुरू कराया।

लगातार लगभग एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पेड़ों को हटाकर मार्ग को पूरी तरह यातायात हेतु सुचारु कर दिया गया।

मार्ग खुलने के बाद दोनों ओर फंसे वाहनों एवं स्थानीय लोगों राहत की सांस ली और सुरक्षित अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

स्थानीय नागरिकों एवं यात्रियों ने विपरीत परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेते हुए,

स्वयं राहत कार्य में जुटने के लिए प्रभारी निरीक्षक गैरसैंण एवं पुलिस टीम की सराहना की।

ये भी पढ़ें:   R ecovered:- रातीघाट के निकट एस डी आर एफ ने रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद किया 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *