रेस्क्यूAccident:- खन्यासणी के पास वाहन दुर्घटना: एक की मौत, 11 घायल; तीन गंभीर देहरादून रेफर Panchur Varta16 September 202616 September 202601 min उत्तरकाशी, 16 सितंबर 2026। जनपद उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र में खन्यासणी गांव के पास मंगलवार शाम एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए देहरादून रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सायं लगभग 4:57 बजे खन्यासणी गांव के निकट मोटर मार्ग पर एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना जिला प्रशासन को मिली। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित विभागों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर आपातकालीन परिचालन केंद्र ने तहसीलदार मोरी, पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एम्बुलेंस सेवा को मौके पर रवाना किया। इसके साथ ही एनडीआरएफ बड़कोट की टीम को भी घटनास्थल के लिए भेजा गया। उपजिलाधिकारी पुरोला मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 12 लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया। इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से देहरादून के उच्च चिकित्सा केंद्र में रेफर किया गया है। जिला प्रशासन ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा विस्तृत जानकारी मिलने पर आगे की सूचना जारी की जाएगी। ये भी पढ़ें: Safe:- केदारनाथ धाम से दर्शन कर वापस लौटे श्रद्धालुओं को पुलिस ने सुरक्षित पार कराया गया Post navigation Previous: Horoscope:- बुधवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफलNext: Rescue :- पांव फिसलने से गहरी खाई में गिरा व्यक्ति, एसडीआरएफ ने निकाला खाई से Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Rescue :- पांव फिसलने से गहरी खाई में गिरा व्यक्ति, एसडीआरएफ ने निकाला खाई से Panchur Varta16 September 202616 September 2026 0
Safe:- चीरबासा में पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा को लेकर हेलमेट पहनाकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा Panchur Varta15 September 202615 September 2026 0
Safe:- केदारनाथ धाम से दर्शन कर वापस लौटे श्रद्धालुओं को पुलिस ने सुरक्षित पार कराया गया Panchur Varta14 September 202614 September 2026 0
Rescue:- कोल्हूखेत के पास गहरी खाई में मिला 65 वर्षीय व्यक्ति का शव Panchur Varta8 September 20268 September 2026 0