Headlines

Collision:- ऋषिकेश में डंपर और स्विफ्ट कार की टक्कर में चार लोगों घायल 

ऋषिकेश, 31 अगस्त 2026।

ऋषिकेश के मालागूंठी क्षेत्र में दो कार की टक्कर के बाद स्विफ्ट कार में फंसे चार लोगों को एस डी आर एफ टीम ने निकाला।

चौकी ब्यासी से एस डी आर एफ टीम को दुर्घटना की सूचना मिली सूचना मिलते ही एस डी आर एफ टीम के मुख्य आरक्षी मोहन सिंह रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

मौके पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि एक  डंपर और स्विफ्ट कार (UK12F5035) के बीच हुई टक्कर में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।

दुर्घटना के चलते कार में सवार चार लोग, जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे, वाहन के अंदर फंस गए थे।

एस डी आर एफ टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय करते हुए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

आवश्यक उपकरणों एवं तकनीकी दक्षता का उपयोग करते हुए टीम ने कार में फंसे सभी चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

दुर्घटना में घायल सभी लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

एस डी आर एफ

व स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे सभी चारों घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

ये भी पढ़ें:   Rescue:- सहिया में गहरी खाई में गिरी दिल्ली की कार, पांच लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *