Headlines

Death:- देवप्रयाग में इनोवा कार नदी में गिरी दो की मौत एक घायल

देवप्रयाग 02 जून 2026।

आज प्रातः थाना देवप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि देवप्रयाग क्षेत्र में एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया है।

सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ पोस्ट ब्यासी से उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों सहित घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एस डी आर एफ श्रीनगर एवं ढालवाला स्थित फ्लड रेस्क्यू टीमों को भी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

वर्तमान में एस डी आर एफ की ब्यासी, श्रीनगर एवं ढालवाला की टीमें स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से घटनास्थल पर सघन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित कर रही हैं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार इनोवा  में सवार व्यक्ति राजस्थान राज्य के निवासी बताए जा रहे हैं।

एस डी आर एफ एवं स्थानीय पुलिस द्वारा एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सुरक्षित निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।

घटनास्थल पर सर्चिंग के दौरान दो व्यक्तियों के शव बरामद किए गए हैं।

अन्य संभावित लापता व्यक्तियों की तलाश हेतु एस डी आर एफ एवं पुलिस द्वारा नदी तट एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

रेस्क्यू एवं सर्च अभियान निरंतर जारी है। घटना से संबंधित अन्य तथ्यों एवं कार में सवार व्यक्तियों की संख्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

आगे प्राप्त होने वाली जानकारी के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:   Rescue:- कोल्हूखेत के पास गहरी खाई में मिला 65 वर्षीय व्यक्ति का शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *