रेस्क्यूMissing Persons:-देवप्रयाग वाहन दुर्घटना में तीन लापता व्यक्तियों की तलाश हेतु SDRF का सघन सर्च अभियान जारी Panchur Varta3 June 20263 June 202601 mins देवप्रयाग 03 जून 2026। मंगलवार सुबह देवप्रयाग क्षेत्र में एक इनोवा कार संख्या UK08TA-5433 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होते हुए नदी में समा गई थी। इनोवा कार में चालक सहित कुल 08 व्यक्ति सवार थे, जिनमें 05 महिलाएं एवं 03 पुरुष शामिल थे। उक्त घटनाक्रम में आज बुधवार को एस डी आर एफ द्वारा तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू अभियान प्रारम्भ किया गया। वर्तमान में एस डी आर एफ की डीप डाइविंग टीम द्वारा नदी के भीतर संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। एस डी आर एफ टीमों द्वारा अत्यंत विषम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। एस डी आर एफ के डीप डाइवर्स द्वारा नदी के भीतर उतरकर गहराई वाले क्षेत्रों, तेज बहाव वाले स्थानों एवं संभावित लोकेशनों पर सघन तलाशी ली जा रही है। वर्तमान में 03 लापता व्यक्तियों की तलाश हेतु एस डी आर एफ टीमों द्वारा नदी एवं आसपास के सभी संभावित क्षेत्रों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभियान में डीप डाइविंग, राफ्टिंग एवं अन्य आधुनिक खोज एवं बचाव तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। एस डी आर एफ द्वारा स्थानीय प्रशासन एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। ये भी पढ़ें: Rescue:-रुद्रप्रयाग पेट्रोल पंप के पास खाई में गिरे व्यक्ति को एस डी आर एफ ने निकाला Post navigation Previous: Administration Alerts:-राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने की उच्चस्तरीय समीक्षाNext: Foreign Paddlers:- कोबरा गैंग के 02 शातिर विदेशी पैडलरों सहित 03 नशा तस्करों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Rescue:-रुद्रप्रयाग पेट्रोल पंप के पास खाई में गिरे व्यक्ति को एस डी आर एफ ने निकाला Panchur Varta16 June 2026 0
Yusuf Ghat:- शिवपुरी में प्रतिबंधित यूसुफ घाट पर नहाने के दौरान दिल्ली निवासी युवक गंगा नदी में डूबा Panchur Varta15 June 202615 June 2026 0
Stray :- जंगल में भटके पांच ट्रैकर्स को एस डी आर एफ ने सुरक्षित निकाला Panchur Varta14 June 202615 June 2026 0
Death :-पहाड़ी से गिरे बोल्डरों की चपेट में आई स्कॉर्पियो दो की मौत तीन घायल Panchur Varta13 June 202613 June 2026 0