Headlines

Rescue :- धरासू पुल के पास खाई में गिरी बाइक, SDRF ने किया दो युवकों को रेस्क्यू

उत्तरकाशी –  थाना धरासू ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि एक बाइक जिस पर दो युवक सवार थे, अचानक अनियंत्रित होकर धरासू पुल से नीचे लगभग 50 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

इस सूचना पर एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम सब इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया गया।

यह दोनों युवक जम्मू कश्मीर के रहने वाले है तथा यहां धरासू पावर हाउस, मनेरी भाली प्रोजेक्ट में कार्यरत है। एस डी आर एफ टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए वैकल्पिक मार्ग से होते हुए।

ये भी पढ़ें:   Field Inspection:- पीपलकोटी टनल हादसा:सांसद बलूनी ने राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

दोनों घायल शब्बीर अहमद पुत्र अब्दुल सतर, निवासी- जम्मू कश्मीर और एजाज अहमद पुत्र इरसाद अहमद, निवासी- जम्मू कश्मीर तक पहुंच बनाई गई जिसके उपरांत स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *