Headlines

Rescue:- फरासू के पास गाड़ी खाई में गिरी दो घायल 

पौड़ी- सुबह लगभग 03:00 बजे एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त मिली कि फरासू के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया है।

गाड़ी में गजेन्द्र सिंह, उम्र 37 वर्ष, निवासी वाराणसी। श्वेता, पत्नी श्री गजेन्द्र सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी वाराणसी सवार थे, जिन्हें  रेस्क्यू करने को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता थी।

इस सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट कालियासौड़ से अपर उप निरीक्षक महावीर चौहान और पोस्ट श्रीनगर से अपर उप निरीक्षक तेजपाल राणा के नेतृत्व में टीम, आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ, तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था और फरासू के पास अनियंत्रित होकर सड़क से 50 मीटर नीचे गहरी खाई में पलट गया। वाहन में सवार एक महिला और एक पुरुष बुरी तरह फंसे हुए थे।

ये भी पढ़ें:   Trapped :-  कार और ट्रक की टक्कर, ट्रक के अंदर फंसा युवक

घटना स्थल पर पहुंचते ही एसडीआरएफ टीम ने जनपद पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया। खाई की गहराई, घना अंधेरा और अत्यधिक चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद,

टीम ने कुशलता से रोप और स्ट्रेचर का उपयोग करके दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला।दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Mobex - Auto Parts WordPress Theme MobiKwik (Zaakpay) Payment Gateway WooCommerce Plugin Mobixo - Industry WordPress Theme MobRepair – Mobile Phone Repair Services WordPress Theme Mocchato – Coffee Shop Elementor Template Kit Mochi – A Clean Personal WordPress Blog Theme Moda – Multipurpose WooCommerce WordPress Theme With RTL Support Modal Box/Popup for Cornerstone Modal Login Register Forgotten WordPress Plugin Modave – Multipurpose WooCommerce WordPress Theme