Headlines

Honeytrap :- हनी ट्रैप के मामले में महिला समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर – रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र से हनी ट्रैप से जुड़ा एक मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है पीड़ित काशीपुर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। काशीपुर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी जनरल स्टोर की दुकान है।

और दुकान पर 28 अगस्त 24 को गौरी वर्मा उर्फ दमयन्ती वर्मा नाम की महिला आई और वह घबराई हुई थी। उसने उससे पीने के लिये पानी मांगा। जाते समय अपना मोबाईल नम्बर दे दिया और कहा कि अंकल जब कभी रूद्रपुर आओगे तो मेरे से मिलना मैं रूद्रपुर में ही रहती हूं।

ये भी पढ़ें:   Cyber Fraud 🤢:-पुलिस और एनआईए अधिकारी बनकर बुजुर्ग से कि साइबर ठगी

बताया कि वह 31 अगस्त  24 को वो रूद्रपुर अपने साथी शिक्षक को मिलने आया था। तभी उसने महिला के नम्बर पर काल किया तो महिला के द्वारा कहा गया कि मैं इन्द्रा चौक में हूं।

आप इन्द्रा चौक आ जाओ वह इन्द्रा चौक पहुंचा तो वहां पर उस महिला ने पीड़ित को बताया कि कुछ ही दूरी पर मेरी भाभी का घर है आप चाय पीकर जाना।

उसने अपनी भाभी का घर काशीपुर रोड बसुन्धरा कालोनी में बताया। वह उनके घर पर जाकर बैठा ही था तो उस महिला ने अपने कपड़े उतार लिये और चाकू के नोक पर उसके भी कपड़े उतारने के लिये मजबूर किया।

ये भी पढ़ें:   Scams :- एलयूसीसी घोटाले में SAGA ग्रुप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, छापे में 30 करोड़ रुपये,संपत्तियां जब्त

पीड़ित के मुताबिक तभी तीन व्यक्ति आये और मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों में से एक ने अपने को हाईकोर्ट का वकील और दूसरे ने अपने आप को बिलासपुर क्षेत्र का प्रधान बताया।

बाद में तीसरा व्यक्ति आया उसने अपने आप को एन्टी हयूमन पुलिस क्राईम से बताया पीड़ित का आरोप है कि उसे बन्धक बना लिया और उसके पास जो भी समान मोबाईल पैसा, एटीएम कार्ड आदि छीन लिया।

उससे अलग अलग ट्रांजेक्शनों के माध्यम से 3 लाख 65 हजार रूपये ले लिए। पीड़ित के मुताबिक उससे अभी भी रुपयों की मांग की जा रही है। पुलिस में शिकायत करने पर विडियो वायरल करने और घर में घुसकर परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

ये भी पढ़ें:   Gang:- भागवत कथा में महिलाओं को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय चेन स्नैचर गिरोह का खुलासा पुलिस ने चार सदस्यों को दबोचा

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *