Headlines

Rescue:-तुंगनाथ मंदिर मार्ग पर घायल व्यक्ति का एस डी आर एफ ने किया रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग –  जिला नियंत्रण कक्ष,रुद्रप्रयाग ने एस डी आर एफ  टीम को सूचना दी कि तुंगनाथ मंदिर मार्ग स्थित चंद्रशिला के पास एक व्यक्ति का पैर फिसलने से फ्रैक्चर हो गया है और उसे तत्काल रेस्क्यू करने की आवश्यकता है।

इस सूचना पर पोस्ट रतूड़ा से एसडीआरएफ टीम के उपनिरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर डी डी आर एफ के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायल आशुतोष  20 वर्षीय दिल्ली का रहने वाला है और वह तुंगनाथ मंदिर दर्शनों के लिए आया हुआ था।

ये भी पढ़ें:   Fire :- उत्तरकाशी में संयुक्त टीमों ने जंगल की आग पर पाया काबू

चंद्रशिला के दर्शन करने के लिए जा रहे आशुतोष का पैर बर्फ में फिसल गया और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया।

एस डी आर एफ टीम ने मौके पर आशुतोष को प्राथमिक उपचार दिया और स्ट्रेचर के माध्यम से चार किमी पैदल दूरी तय कर सुरक्षित रूप से चोपता तक पहुंचाया। वहां से आशुतोष को एंबुलेंस के जरिए उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *