Saved :- यमुना नदी में डूबे युवक को एसडीआरएफ ने बचाया

देहरादून – पुलिस चौकी डाकपत्थर ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि कटापत्थर क्षेत्र, यमुना नदी में एक बालक डूब गया है।

यह सूचना प्राप्त होते ही ASI सुरेश तोमर के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।रेस्क्यू टीम के डीप डाइवर्स ने मौके पर पहुँचकर तत्काल सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

तत्परता एवं कुशलता से कार्य करते हुए टीम द्वारा डूब रहे युवक सत्यम S/O श्यामवीर उम्र -21 वर्ष पता -पूर बालियान, मुजफ्फरनगर, उत्तरप्रदेश को मूर्छित अवस्था में नदी से बाहर निकाला गया।

एस डी आर एफ टीम ने युवक को प्राथमिक उपचार हेतु तत्काल निकटतम अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें:   Death😢:- मीन्स मार्ग पर हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिरी तीन की मौत 11 यात्री गंभीर घायल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *