Headlines

Explanation:- सीएयू ने बागेश्वर जिला क्रिकेट एसोसिएशन से मांगा स्पष्टीकरण खिलाड़ियों पर लगाई खेलने पर रोक

देहरादून, 11 अप्रैल 2026।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने बागेश्वर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के 6 से 7 खिलाड़ियों पर तुरंत प्रभाव  से खेलने की रोक लगा दी है।

साथ ही जिला संघ से 7 दिनों  के अंदर लिखित स्पष्टीकरण भी मांगा है।

प्रभावित खिलाड़ियों में हितेश नौला, गोल्डी मलिक,अजय राणा,निखिल भट्ट,

पारधी डिंपल,विशाल,

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने इन खिलाड़ियों के जन्म प्रमाण-पत्र में उम्र संबंधी विसंगतियां,

और अन्य आवश्यक दस्तावेज अधूरे पाए जाने के कारण यह कार्रवाई की है।

संगठन का कहना है कि बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्रता की दोहरी जांच अनिवार्य है।

यदि जिला संघ का स्पष्टीकरण  संतोषजनक नहीं पाया गया तो इन खिलाड़ियों पर लंबे समय तक प्रतिबंध लगाया जा सकता है और जिला संघ पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।

यह कदम उत्तराखंड क्रिकेट में दस्तावेज सत्यापन और खेल की शुचिता बनाए रखने के लिए उठाया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *