Headlines

Stranded :-देहरादून एकता विहार में गड्ढे में फंसे दो श्रमिक का एस डी आर एफ ने रेस्क्यू किया

देहरादून 21 फरवरी 2026।

आपदा नियंत्रण कक्ष देहरादून से सूचना प्राप्त हुई कि एकता विहार (बिहार लेन नंबर–03), देहरादून में दो श्रमिक एक गड्ढे में फंस गए हैं।

इस सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से उप निरीक्षक लक्ष्मी रावत के नेतृत्व में एस डी आर एफ उत्तराखंड की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

 एस डी आर एफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए स्थानीय नागरिकों की सहायता से गड्ढे में फंसे दोनों श्रमिकों नरेंद्र (उम्र 25 वर्ष) एवं विजय (उम्र 23 वर्ष),

निवासी ग्राम ग्रहरा, जिला अररिया (बिहार), वर्तमान निवास एकता विहार फेज–03 को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।

दोनों श्रमिकों को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *