Headlines

Crashed :-कोडियाला के पास कार ट्रक की टक्कर में सात घायल एक की मौत

 टिहरी 21 अप्रैल 2026।

 चौकी व्यासी से एस डी आर एफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कौडियाला क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें कुछ व्यक्तियों के घायल होने की सूचना है।

इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एस डी आर एफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर पाया गया कि सरिया से लदा एक भारी ट्रक खड़ा था,

जिससे एक कार टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। कार में चालक सहित कुल 08 लोग सवार थे, जिनमें 05 महिलाएं एवं 03 पुरुष शामिल थे।

दुर्घटना में एक महिला, धूमा देवी (पत्नी स्व. दिलवर सिंह), आयु लगभग 55 वर्ष, की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

महिला का शव वाहन में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे एस डी आर एफ टीम द्वारा (RR Saw) की सहायता से वाहन को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को सुरक्षित बाहर निकाला,

तथा शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु सिविल पुलिस के सुपुर्द किया गया। अन्य सभी घायलों को सामान्य चोटें आई हैं जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें:   Life Save 🧬:-कांगड़ा घाट पर तैनात एसडीआरएफ टीम ने अलग-अलग घटनाओं में तीन कांवड़ यात्रियों की जान बचाई  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *