Headlines

Night stay:- मुख्यमंत्री धामी बिना किसी प्रोटोकॉल के अचानक पहुंचे गैरसैण

गैरसैण -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ उपचुनाव प्रचार के बाद देहरादून जाने के बजाए गैरसैण पहुंच गए उनका  यह दौरा बिना किसी सरकारी कार्यक्रम या विधानसभा सत्र का है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव प्रचार के विभिन्न कार्यक्रमों और जनसंवाद के बाद बिना किसी प्रोटोकॉल व सुरक्षा के अचानक रात्रि विश्राम  के लिए गैरसैण पहुंच गए।

मुख्यमंत्री धामी प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों को लेकर न केवल सजग हैं, बल्कि उन्हें प्राथमिकता भी दे रहे हैं।

और यही कारण है कि मुख्यमंत्री के इस अप्रत्याशित आगमन की खबर जैसे ही गैरसैंण के अधिकारियों को मिली वे हैरान रह गए।

ये भी पढ़ें:   Best Wishes :- मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं

क्योंकि राज्य गठन के बाद से अब तक किसी मुख्यमंत्री ने इस तरह बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम या सूचना के गैरसैण का दौरा नहीं किया।

लेकिन मुख्यमंत्री धामी का बार-बार गैरसैण आना उनके इस क्षेत्र के प्रति विशेष संवेदनशीलता और लगाव को दर्शाता है। यह उनके नेतृत्व की समर्पित सोच और जमीनी जुड़ाव को रेखांकित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *