Headlines

Pilgrim :- पहले हफ्ते में यमुनोत्री-गंगोत्री धाम दर्शन को पहुंचे एक लाख से अधिक तीर्थयात्री 

उत्तरकाशी -यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। दोनों धामों में 7 दिन के भीतर 1 लाख 15 हजार 238 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या दोनों धाम में शुरुआत के दिनों में बड़ा रिकॉर्ड है।

प्रशासन द्वारा जरूरत होने पर यातायात हेतु गेट सिस्टम को लागू किया जा रहा हैं जिससे तीर्थयात्रियों को सुगम और सुव्यवस्थित यात्रा कराई जा रही है। इस व्यवस्था का तीर्थयात्री भी स्वागत कर रहे हैं।

चारधाम में प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में इस बार दर्शन को निरन्तर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री जुटे है। धामों में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला आगे के दिनों में और बढ़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:   Shardiya Navratri:- अष्टमी आज, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ कन्या पूजन का विशेष महत्व

प्रशासन ने बेहतर यात्रा व्यवस्था हेतु तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए बैरियर, गेट सिस्टम बनाते हुए होल्डिंग पॉइंट की सुविधा दी है। इससे संकरे और जाम संभावित स्थानों पर आवाजाही में बड़ी राहत मिलती है।

यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के एक हफ्ते में यात्रा सुगम और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। यात्रियों की यमुनोत्री मार्ग पर दोबाटा और गंगोत्री मार्ग पर हीना पार्किंग में चैक पोस्ट पर नियमित पंजीकरण जांच और स्क्रीनिंग की जा रही है।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि दोनों धामों में यात्रा सुगम और व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। तीर्थयात्रियों के लिए दोनों धामों और यात्रा मार्गो पर सभी व्यवस्था सुनिश्चित की गई यात्रियों की सुरक्षा, सुगमता और सुव्यवस्था के लिए प्रशासन तत्पर है।

ये भी पढ़ें:   Shardiya Navratri :- मां कालरात्रि की आराधना से भक्तों को मिलता है साहस और शक्ति का आशीर्वाद, जानिए पूजा विधि और धार्मिक महत्व

उन्होंने सरकार की चारधाम यात्रा से जुड़ी एडवाजरी का सभी तीर्थयात्रियों से पालन करने तथा यात्रा पर आने से पहले यात्रा कंट्रोल रूम से मौसम, बुकिंग आदि की सही जानकारी अवश्य प्राप्त कर लेने को कहा।

यात्रा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक यमुनोत्री धाम में 7 दिन के भीतर 4582 छोटे-बड़े वाहनों में 65583 तथा गंगोत्री धाम में 5003 वाहनों में 49655 तीर्थयात्री दर्शन को आ चुके हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *