विशेषInspection :- अर्ध कुंभ 2027 की तैयारी शुरू, हरिद्वार रेलवे स्टेशन का डी आर एम ने किया निरीक्षण Panchur Varta19 January 202601 mins हरिद्वार 19 जनवरी 2026। हरिद्वार में आने वाले अर्ध कुंभ 2027 को लेकर रेल प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है। इसी कड़ी में मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंची, और स्टेशन परिसर से लेकर हरकी पैड़ी तक रेलवे ट्रैक और व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि आने वाले बड़े धार्मिक आयोजन को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, प्लेटफॉर्म की स्थिति, साफ-सफाई, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की। इसके साथ ही हरकी पैड़ी की ओर जाने वाले रेल मार्ग का भी जायजा लिया गया, ताकि भविष्य में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को सुरक्षित और सुचारू तरीके से संभाला जा सके। डीआरएम ने स्पष्ट किया कि अर्ध कुंभ 2027 के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने तैयारी की औपचारिक शुरुआत कर दी है। और श्रद्धालुओं की सुविधा को केंद्र में रखकर एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और यात्री सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए गए। साफ है कि अर्ध कुंभ से पहले हरिद्वार रेलवे स्टेशन और उससे जुड़े मार्गों को लेकर रेल प्रशासन कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है। ये भी पढ़ें: Horoscope:-देखें रविवार का पंचांग एवं 12 राशियों का राशिफल Post navigation Previous: Involved:- ध्वज वंदन समारोह’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामीNext: Strike :- उत्तराखंड नर्सिंग एकता मंच का मुख्यमंत्री आवास कूच कर दिया धरना Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Horoscope:- सोमवार का पंचांग और राशिफल: दशमी तिथि पर बने शुभ योग, जानें कैसा रहेगा आपका दिन Panchur Varta21 September 2026 0
Festival:- बद्रीनाथ में संस्कृति और पर्यटन का भव्य संगम, देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव ने बांधा समां Panchur Varta19 September 202619 September 2026 0
Horoscope:-देखें शनिवार का पंचांग और राशिफल,आज राधाष्टमी का पावन पर्व है Panchur Varta19 September 2026 0