Headlines

Strike :-  उत्तराखंड नर्सिंग एकता मंच का मुख्यमंत्री आवास कूच कर दिया धरना 

 देहरादून 19 जनवरी 2026।

उत्तराखंड नर्सिंग एकता मंच ने देहरादून में मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया।

नर्सिंग स्टॉफ लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि उनकी मांग है कि नर्सिंग भर्ती को वर्षवार किया जाए।

उन्होंने कहा कि वे 45 दिनों से अधिक समय से धरने पर बैठे हैं और कई बार मुख्यमंत्री से वार्ता कर चुके हैं,

लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

नवल पुंडीर ने कहा कि परीक्षा के माध्यम से होने वाली भर्ती प्रक्रिया को निरस्त किया जाए और 2500 से अधिक पदों पर वर्षवार तरीके से भर्ती की जाए।

नर्सिंग एकता मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर गंभीर हैं और सरकार से जल्द समाधान की मांग करते हैं।

प्रदर्शनकारी नर्सिंग स्टॉफ ने सरकार से मांग की है कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए और उनकी मांगों को पूरा किया जाए।

ये भी पढ़ें:   Financial Assistance:- दुर्घटना में दोनों हाथ गंवा चुके मनीष को जिला प्रशासन रायफल क्लब फंड से दी आर्थिक सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *