Headlines

Silver Medal :- उत्तराखंड बैडमिंटन टीम ने पुरुष और महिला टीम इवेंट में जीता सिल्वर मेडल

देहरादून  – उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल के पाँचवें दिन उत्तराखंड की बैडमिंटन टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।

यह राज्य के लिए गर्व का क्षण है, विशेष रूप से इसलिए क्योंकि पिछले वर्ष महिला टीम ने इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया था, और पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीता था।

इस उपलब्धि के साथ, उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यह जीत राज्य में बैडमिंटन खेल के उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करती है और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का मनोबल और अधिक बढ़ाएगी।

ये भी पढ़ें:   Golden Girl:-85वें ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप के हाफ मैराथन में भागीरथी बिष्ट ने जीता गोल्ड मेडल

उत्तराखंड बैडमिंटन संघ और खेल प्रेमियों ने इस शानदार उपलब्धि पर टीम को हार्दिक बधाई दी और भविष्य में और भी बेहतरीन प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *