Celebration :- नंदा-सुनंदा महोत्सव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं का उत्सव: मुख्यमंत्री धामी
नैनीताल, 22 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को नैनीताल में आयोजित माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माँ नंदा-सुनंदा के श्रीचरणों में नमन कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने महोत्सव में उपस्थित माताओं-बहनों, वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और बच्चों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।…
