Protest:- महिला कांग्रेस अध्यक्ष रौतेला के नेतृत्व में डीएम कार्यालय का घेराव, अमित शाह के इस्तीफे व प्रधानमंत्री से माफी की मांग
देहरादून 01 अगस्त 2026। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में शनिवार को “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी कार्यालय का जोरदार घेराव एवं प्रदर्शन किया गया। जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज, प्रदेश की लचर शिक्षा व्यवस्था, लोकतांत्रिक अधिकारों पर बढ़ते हमलों, तथा…
