Headlines

Searching:- माउंट चौखंबा-III पर ट्रैकिंग के दौरान दो विदेशी महिला ट्रेकर्स फंसे

चमोली– चमोली के माउंट चौखम्बा-III (7974 मीटर) पर ट्रैकिंग करने गईं दो विदेशी महिला ट्रेकर्स (Miss Michelle Theresa USA, Miss Favgane Manners UK) मौसम खराब होने के कारण लगभग 6015 मीटर की ऊंचाई पर फंस गईं।

04 अक्टूबर 24 को आर्मी हेलीकाप्टर द्वारा रेस्क्यू का प्रयास किया गया, परंतु मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू संभव नहीं हो पाया।

इस घटना की सूचना जिला प्रशासन, चमोली ने एसडीआरएफ को दी गई सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम ने कारवाई करते हुए हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम को 05 अक्टूबर  को प्रातः सहस्त्रधारा से हेली के माध्यम से घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

ये भी पढ़ें:   Strict Rules:-रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा 2026 से पहले होटल-लॉज के लिए दिशा-निर्देश जारी

माउंट चौखंबा-III पर 02 विदेशी ट्रेकर्स के रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की हाई एल्टीट्यूड टीम को सुबह हेली से जोशीमठ रवाना किया गया, जहां टीम द्वारा 02 बार एरियल रेकी की गई।

सेटेलाइट फोन के माध्यम ट्रेकर्स से संपर्क स्थापित हुआ है, और 04  एसडीआरएफ जवानों की टीम एडवांस बेस कैंप पहुंच चुकी है, जो जल्द रेस्क्यू शुरू करेगी। एक अतिरिक्त बैकअप टीम भी जोशीमठ पहुंच चुकी है। सभी टीमों को सुरक्षित एवं त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन के निर्देश दिए गए हैं।

सेटेलाइट फोन के माध्यम से टीम से संपर्क हुआ और टीम ने अपनी सुरक्षित स्थिति की जानकारी दी है। एक अतिरिक्त बैकअप टीम भी जोशीमठ पहुंच चुकी है, जो जरूरत पड़ने पर रेस्क्यू में सहयोग करेगी।

ये भी पढ़ें:   Attacked :- पौड़ी के पोखड़ा में गुलदार ने एक मासूम पर किया हमला

एस डी आर एफ टीम को उच्च-ऊंचाई वाले उपकरणों, सैटेलाइट फोन और प्राथमिक चिकित्सा सामग्री के साथ रवाना किया गया है ताकि सभी आपातकालीन परिस्थितियों का सामना किया जा सके।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub WooCommerce Search Engine Woocommerce SEO Toolkit WooCommerce Sequential Order WooCommerce Sequential Order Numbers Pro WooCommerce Shipping Method Conditions & Priorities WooCommerce Shipping Multiple Addresses WooCommerce Shipping New Zealand Post WooCommerce Shipping Tracking WooCommerce Shipwire WooCommerce Shop As Customer