Headlines

Discussion :-खजान ,हरीश की मुलाक़ात राजनीतिक गलियारों में बना चर्चा का विषय

देहरादून 4 अप्रैल 2026।

बीते कुछ दिनों से हरीश रावत की शीर्ष से नाराजगी और मौन धारण ने उत्तराखंड कांग्रेस में उथल पुथल मचा दिया।

इस वजह से कांग्रेस के अंदर फिर से अंदरूनी गुटबाजी जगजाहिर हो गई और उत्तराखंड कांग्रेस में नेताओं के बीच आपसी टशन बढ़ गई,

वहीं इस गुटबाजी में यह स्पष्ट देखा जा रहा है कि कांग्रेस के बड़े नेताओं और कांग्रेस विधायकों के बीच टशन कितनी जोरदार है।

इस बीच भाजपा के कैबिनेट मंत्री खजान दास ने हरीश रावत से उनके आवास पर मुलाकात की जो एक चर्चा का विषय बन गया,

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने कहा कि यह मुलाक़ात महज एक शिष्टाचार भेंट थी कहीं से भी किसी प्रकार से हरीश रावत के कांग्रेस छोड़ने की बाते सिर्फ अफवाह मात्र है।

आगे उन्होंने कहा कि इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने भी हरीश रावत से मुलाक़ात की थी।

जब उन्होंने हरीश रावत के मन को नहीं बदल पाया तो अन्य लोग क्या बदल पाएंगे ?

ये भी पढ़ें:   Organizational Meeting:- मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *