Headlines

Affected :- ऊखीमठ तहसील के गोबला तोक में आपदा प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने खाद्य सामग्री वितरित की

 रुद्रप्रयाग, 13 जुलाई 2025।

 इस मानसून काल के दौरान उत्पन्न आपदा की स्थिति को देखते हुए तहसील ऊखीमठ के ग्राम मचकंडी के गोबला तोक में प्रभावित परिवारों की सहायतार्थ तहसील प्रशासन ने राहत सामग्री का वितरण किया गया।

प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया के तहत कुल 10 प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार एक खाद्यान्न किट प्रदान की गई। इन किटों में दैनिक उपभोग की आवश्यक वस्तुएं जैसे आटा, चावल, दाल, चीनी, नमक एवं खाद्य तेल सम्मिलित थीं, जिससे प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत प्राप्त हो सके।

इससे पूर्व भी तहसील प्रशासन द्वारा प्रभावितों को खाद्यान्न किट के साथ टेंट एवं तिरपाल आदि आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है।

वर्तमान में प्रभावित परिवारों के विस्थापन की प्रक्रिया प्रगति पर है। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर आवश्यक संसाधन एवं सहायता समय पर मुहैया कराई जाए।

आपदा की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, और किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में शीघ्र कार्यवाही के लिए प्रशासन पूर्ण रूप से तत्पर है।

राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान राजस्व निरीक्षक विनोद रतूड़ी, राजस्व उपनिरीक्षक अजय नेगी (बाड़व), पी०आर०डी० जवान भगत सिंह, एवं डी०डी०आर०एफ० के जवान उपस्थित रहे।

सभी कार्मिकों ने समन्वित प्रयासों के साथ राहत सामग्री का संगठित एवं समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया।

जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा पुनः आश्वस्त किया गया कि आपदा प्रभावितों को आवश्यकता अनुसार आगे भी सभी आवश्यक सहायता निरंतर रूप से प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub CROX | Esports & Gaming WordPress Theme Crptiam – Cryptocurrency WordPress Theme Crust – Multipurpose WordPress Theme Crux – A modern and lightweight WooCommerce theme Cryptcio – Innovative WordPress Theme Cryptcon | ICO, NFT And Crypto WordPress Theme Cryptech – ICO and Cryptocurrency WordPress Theme Crypterio – ICO Landing Page and Cryptocurrency WordPress Theme Crypterio – NFT and Crypto Landing Page WordPress Theme CryptiBIT – Technology, Cryptocurrency, ICO/IEO Landing Page WordPress theme