Headlines

Important Information :-बैराज के गेट खुलेंगे सावधानी बरतें और टॉन्स नदी से उचित दूरी बनाए रखें

उत्तरकाशी 12 जुलाई  2025। नैटवार मोरी एचपीएस के बैराज इंचार्ज कुलदीप लखेड़ा ने कहा कि नैटवार मोरी परियोजना के बैराज के ट्रैश रैक में अत्यधिक मात्रा में मलबा एकत्र हो जाने के कारण जल प्रवाह में बाधा उत्पन्न हो रही है तथा हेड लॉस में वृद्धि देखी जा रही है।

इस स्थिति के समाधान हेतु कल रविवार को ट्रैश रैक की सफाई की जाएगी।यह कार्य प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित है।

सफाई प्रक्रिया के दौरान बैराज के गेट खोलकर जल स्तर को नीचे किया जाएगा, और इस दौरान लगभग 250 क्यूमेक्स पानी टॉन्स नदी में छोड़ा जा सकता है।

इसके परिणामस्वरूप नदी के निचले हिस्से में जल प्रवाह तेज हो सकता है तथा जल स्तर में अचानक वृद्धि हो सकती है।

सभी संबंधित व्यक्तियों से अनुरोध है कि कृपया इस अवधि में सावधानी बरतें और टॉन्स नदी से उचित दूरी बनाए रखें। आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस सूचना को समूह के माध्यम से सभी को अवगत कराने का कष्ट करें।

ये भी पढ़ें:   Sarvapitri Amavasya:-पितृपक्ष का अन्तिम श्राद्ध  ज्ञात-अज्ञात पितरों के निमित्त किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *