Headlines

AlmoraNews:-अल्मोड़ा बिनसर सेंचुरी जंगलों में लगी भीषण आग चार की मौत पांच घायल

अल्मोड़ा – जिला नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि बिनसर सेंचुरी जंगल में आग लग गई है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना पर एसडीआरएफ टीम निरीक्षक राजेश जोशी आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

जंगल मे आग बुझाने के दौरान 08 व्यक्ति जंगल में आग बुझाने के दौरान आग की लपटो में बुरी तरह फंस गए थे जिस दौरान 04 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

एसडीआरएफ टीम ने 04 व्यक्तियों के शवो को जंगल से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया जबकि 04 घायलों को स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस द्वारा पूर्व में ही निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया था।

ये भी पढ़ें:   Transfers:- उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 आईएएस अफसरों के तबादले,आशीष चौहान देहरादून के नये जिलाधिकारी

घायलों में कैलाश चंद्र भट्ट,कुंदन सिंह नेगी, कृष्ण कुमार ,भगवत सिंह शामिल हैं।

वहीं मृतकों में दीवान राम,त्रिलोक सिंह मेहता, पूरन सिंह और करन शामिल है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *