उत्तराखंडAssault:- दिनदहाड़े गुलदार का हमला, घास लेने गई महिला को बनाया निवाला Panchur Varta10 June 202610 June 202601 mins पौड़ी 10 जून 2026। पौड़ी गढ़वाल के कोट ब्लॉक खाण्ड्यूसैण देवार क्षेत्र स्थित वाड़ी गांव में मंगलवार को गुलदार के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार करीब 55 वर्षीय महिला अपने पशुओं के लिए घास लेने घर से लगभग 200 मीटर दूर खेतों की ओर गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि गुलदार महिला को घसीटकर पास स्थित एक खंडहरनुमा मकान के अंदर ले गया। जब काफी देर तक महिला घर नहीं लौटी तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान महिला का शव गांव के ऊपर एक निर्जन मकान के पास बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार मौके से जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों के अनुसार गुलदार ने महिला के शव को बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया था। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है, कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार का आतंक बना हुआ है, लेकिन वन विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने अथवा आदमखोर घोषित कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग उठाई गई है। ये भी पढ़ें: Public Problems:-सीएम धामी ने खटीमा में आमजन और जनप्रतिनिधियों से मुलाक़ात कर सुनीं उनकी समस्याएं Post navigation Previous: Fraud 🤢:- IRCTC एजेंट बताकर यात्रियों को वीआईपी दर्शन का झांसा देकर धोखाधड़ी, अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ़्तार पकड़ाNext: Death:- मसूरी में दिल्ली नम्बर की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी चार की मौत Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Negligence :- बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों में देरी बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध समाधान के निर्देश: पीसी ध्यानी Panchur Varta25 October 2026 0
Public Problems:-सीएम धामी ने खटीमा में आमजन और जनप्रतिनिधियों से मुलाक़ात कर सुनीं उनकी समस्याएं Panchur Varta25 October 202625 October 2026 0
Fire:- गोपेश्वर में कैफे की रसोई में लगी भीषण आग, फायर सर्विस ने तीन गैस सिलेंडर सुरक्षित निकाले Panchur Varta20 October 202620 October 2026 0
Kapat :-शीतकाल के लिए बंद हुए चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट, डोली ज्वाला मंदिर देवलधार के लिए रवाना Panchur Varta18 October 202618 October 2026 0