Headlines

उत्तराखंड:- राजकीय शिक्षक संघ का चौक डाउन आह्वान 

उत्तराखंड- प्रदेश के इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के 80 फ़ीसदी पद रिक्त हैं, सरकार द्वारा पदोन्नति प्रकरण न्यायालय में कई वर्षों से विचाराधीन होने के कारण सीमित विभागीय भर्ती प्रक्रिया द्वारा प्रधानाचार्य के पदों को भरने का निर्णय लिया गया जिसके लिए दो वर्ष पूर्व नियमावली में भी संशोधन किया गया।

वहीं लोक सेवा आयोग द्वारा मार्च में इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के 692पदों हेतु विज्ञप्ति प्रकाशित की गई।

अब लोक सेवा आयोग ने इसी माह 29 सितंबर को लिखित परीक्षा आयोजित की है, इस भर्ती प्रक्रिया के विरोध में संघ ने लामबंद होकर आज से चॉक डाउन हड़ताल प्रारंभ की है।

ये भी पढ़ें:   Fell into the River:-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना: इनोवा कार भागीरथी नदी में गिरी, अब तक 04 शव बरामद, 01 घायल रेस्क्यू; 02 लापता की तलाश जारी

प्रधानाचार्य विभागीय भर्ती समर्थक प्रवक्ताओं और अतिथि शिक्षकों ने आज चॉक अप रखा गया और पूर्व की भांति शिक्षण कार्य कराया गया।प्रदेशभर के हर जनपद में जिनमें राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानसू , पलेठी नौघर , पित्रधार, उत्तरकाशी ,

रामनगर , नैनीताल देवपुरा, चकराता, नत्थुवावाला छरबा देहरादून , देवप्रयाग , टिहरी पतलोट , कांसखेत , बगवाड़ी कमलपुर, नाहसैंण, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर, पौड़ी रामनगर, बनाखेड़ा , जिब्या कोटधार ,चंपावत, पुरोला, कमसाल,

बड़कोट, उत्तरकाशी मरोड़ा, परकंडी, मणिगुह, रूद्रपर्याग देवीपुरा, मोल्टाडी, रानी पोखरी, नैटवाड, गडडूगाड़, सिकरौड़ा, चोरगलिया,, सौडा, बंगसील, दिनेशपुर सहित अन्य सैकड़ो विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था सुचारू रूप से चली राजकीय इंटर कॉलेज पोन्टी ,सरनोल,कलोगी, राना, बड़कोट,बरनीगाड़,गडोली में भी शिक्षण कार्य शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *