Headlines

Cowshed:-सीडीओ हरिद्वार ने नगर निगम रुड़की में प्रस्तावित गौशाला के विस्तार हेतु स्थलीय निरीक्षण किया

हरिद्वार 27 मई 2026।

 मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार डॉ ललित नारायण मिश्र द्वारा नगर निगम रुड़की के अंतर्गत प्रस्तावित ‘निराश्रित गोवंश गौशाला’ के विस्तार हेतु स्थल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी मिश्र ने कहा कि निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु शासन की मंशा के अनुरूप गौशाला का विस्तार किया जाना आवश्यक है।

गौशाला के विस्तार से लगभग 200 अतिरिक्त गोवंश को आश्रय एवं सुश्रुषा प्रदान की जा सकेगी।

मुख्य विकास अधिकारी मिश्र ने यह भी निर्देशित किया गया कि गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से गोवंश से उत्पादित होने वाले गोबर के निस्तारण हेतु गोबर गैस आधारित पावर जेनरेशन प्लांट की स्थापना भी प्रस्तावित की जाए।

इस प्लांट के माध्यम से गौशाला की संपूर्ण विद्युत आवश्यकता को स्वयं उत्पादित बिजली से पूरा किया जा सकेगा, जिससे गौशाला का संचालन अधिक सस्टेनेबल एवं किफायती होगा।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान आर सी तिवारी आयुक्त नगर निगम रुड़की, डॉ एस सी जोशी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार,

 अमरजीत कौर सहायक नगर आयुक्त,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग रुड़की ,राजस्व विभाग एवं वन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह पहल निराश्रित गोवंश के कल्याण के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

ये भी पढ़ें:   Equine Animals:-शासन ने श्री केदारनाथ, यमुनोत्री, हेमकुंट साहिब एवं आदि कैलाश यात्रा मार्गों पर अश्ववंशीय पशुओं के संचालन को जारी की नई एसओपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *